UP Crime: Agra's 'Drishyam'-style case—wife buried husband's body in the bathroom after killing him and kept the secret for 46 days.
UP Crime : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और करीब 46 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। मामले के खुलासे के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
UP Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी रूबी शर्मा पर आरोप है कि उसने पति सुरेंद्र शर्मा को कथित तौर पर खीर में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और उनकी मौत के बाद शव को बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद फर्श पर दोबारा प्लास्टर करवाकर सामान्य स्थिति बना दी। घटना के बाद उसने परिजनों और पुलिस को लगातार यह कहकर गुमराह किया कि उसका पति कई दिनों से लापता है।
UP Crime : मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस एक पुराने केस के सत्यापन के सिलसिले में घर पहुंची। पूछताछ के दौरान महिला घबरा गई और बाद में अपने जेठ के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कर शव बरामद किया।
UP Crime : रोज का टॉर्चर, शराब की लत और वो खौफनाक रात
पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी पत्नी रूबी ने पूछताछ में जो उगला, उसने इस पूरे मामले की कड़ियों को खोलकर रख दिया। मृतक पति सुरेंद्र शर्मा बेरोजगार था और उसे शराब की बेहद बुरी लत थी। वह रोज रात को शराब के नेश में धुत होकर घर लौटता और पत्नी रूबी के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। घर का खर्च भी सुरेंद्र की मां को मिलने वाली पेंशन से जैसे-तैसे चल रहा था।
रूबी ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि वह सालों से घरेलू हिंसा और इस रोज-रोज के टॉर्चर को बर्दाश्त कर रही थी। लेकिन 26 मई की रात पानी सिर से ऊपर चला गया। सुरेंद्र ने फिर शराब के नशे में रूबी को बुरी तरह पीटा। बस इसी मोड़ पर रूबी के सिर पर खून सवार हो गया। उसने तय कर लिया कि आज इस कहानी का हमेशा के लिए द एंड करना है। मौका मिलते ही रूबी ने सुरेंद्र को मौत के घाट उतार दिया।
UP Crime : हालांकि, पुलिस को आरोपी की पूरी कहानी पर अभी भी संदेह है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इतनी बड़ी वारदात महिला ने अकेले अंजाम दी या इसमें किसी और की भी भूमिका थी। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, गूगल सर्च हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

