Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : 5 लाख की लूट का पर्दाफाश: सर्राफा व्यापारी की रेकी कर वारदात को दिया अंजाम, 8 आरोपी गिरफ्तार

UP Crime : 5 लाख की लूट का पर्दाफाश: सर्राफा व्यापारी की रेकी कर वारदात को दिया अंजाम, 8 आरोपी गिरफ्तार
X

UP Crime: ₹5 lakh robbery solved; crime committed after conducting recce of a bullion trader; 8 accused arrested.

UP Crime : वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से 5 लाख रुपये की लूट के मामले में वाराणसी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी रकम, वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, बुलेट बाइक और एक अवैध पिस्टल बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे दबोच लिया गया।

UP Crime : पुलिस के अनुसार, 27 जून को एक सर्राफा व्यापारी प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए उधार लेकर 5 लाख रुपये स्कूटी से घर ले जा रहा था। बाटी-चोखा रेस्टोरेंट के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। शिकायत दर्ज होने के बाद चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

UP Crime : जांच में सामने आया कि वारदात कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दी गई थी। गिरोह के दो सदस्यों ने व्यापारी की गतिविधियों और नकदी लेकर आने-जाने की जानकारी अपने साथियों तक पहुंचाई थी। इसी रेकी के आधार पर लूट की साजिश रची गई।

UP Crime : रविवार देर रात पुलिस ने रामनगर के लंका मैदान और बंदरगाह रोड इलाके में दबिश देकर आठ आरोपियों चंदौली जिले के सिपाही उर्फ विजय यादव, आकाश यादव, प्रद्युम्न यादव, गोविंद मौर्य, जावेद अख्तर और अमित कुमार शामिल हैं। इनके अलावा वाराणसी निवासी आकाश सेठ और आशीष मौर्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

UP Crime : गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी आकाश सेठ ने अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि इस तरह की वारदातों में शामिल पूरे गैंग का खुलासा किया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019