Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Cabinet Meeting: योगी सरकार का बड़ा प्लान, बिजली से लेकर पर्यटन तक, यूपी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

Dev Verma
UP Cabinet Meeting: योगी सरकार का बड़ा प्लान, बिजली से लेकर पर्यटन तक, यूपी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
X

UP Cabinet Meeting: योगी सरकार का बड़ा प्लान, बिजली से लेकर पर्यटन तक, यूपी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

UP Cabinet Meeting: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के विकास को गति देने के लिए सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। इन फैसलों का सीधा असर राज्य की बिजली व्यवस्था, शहरी विकास, परिवहन और पर्यटन पर पड़ेगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता में इन निर्णयों की जानकारी दी।

UP Cabinet Meeting: अब अडानी ग्रुप से सस्ती दर पर बिजली खरीदेगा यूपी

प्रदेश में बिजली संकट से निपटने और लागत में कटौती के उद्देश्य से योगी सरकार ने अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीदने का फैसला किया है। नए समझौते के तहत राज्य को 5.38 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस निर्णय से राज्य को लगभग 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी।

UP Cabinet Meeting: 15 मई से लागू होगी नई तबादला नीति

बैठक में सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर भी निर्णय लिया गया। 15 मई से 15 जून के बीच कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग पहले से तैयारियां पूरी कर लेंगे। इस नीति के तहत पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

UP Cabinet Meeting: नई पार्किंग नीति से मिलेगी जाम से राहत

राज्य के 17 नगर निगमों में जल्द ही नई पार्किंग नीति लागू की जाएगी। यह नीति पीपीपी मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें पार्किंग शुल्क नगर निगम तय करेंगे। सरकार का दावा है कि इससे शहरी क्षेत्रों में अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम की समस्या में कमी आएगी।

UP Cabinet Meeting: प्राइवेट बसों के लिए अलग स्टैंड होंगे तैयार

राज्य सरकार ने प्राइवेट बसों के संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए नई नीति लागू करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क नीति 2025 के तहत सभी जिलों में प्राइवेट बसों के लिए अलग स्टैंड बनाए जाएंगे। यह पहल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

UP Cabinet Meeting: दुधवा महोत्सव से बढ़ेगा इको-टूरिज्म

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपी सरकार ने दुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर में तीन दिवसीय "दुधवा महोत्सव" आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह महोत्सव पर्यटकों को जंगल की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराएगा, साथ ही राज्य की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रस्तुत करेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019