Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Cabinet : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : शाहजहांपुर का जलालाबाद अब कहलाएगा ‘परशुरामपुरी’, स्टार्टअप और डेटा सेंटर नीति को मंजूरी

UP Cabinet : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : शाहजहांपुर का जलालाबाद अब कहलाएगा ‘परशुरामपुरी’, स्टार्टअप और डेटा सेंटर नीति को मंजूरी
X

UP Cabinet : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : शाहजहांपुर का जलालाबाद अब कहलाएगा ‘परशुरामपुरी’, स्टार्टअप और डेटा सेंटर नीति को मंजूरी

UP Cabinet : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्तावों में से 27 को मंजूरी मिल गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

UP Cabinet : जलालाबाद का नाम बदला

कैबिनेट ने शाहजहांपुर जिले की नगर पालिका परिषद जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने का फैसला लिया। यह प्रस्ताव नगर विकास विभाग की ओर से पेश किया गया था।

UP Cabinet : अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में 2,500 करोड़ रुपये की अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट से 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

UP Cabinet : खेल और शिक्षा क्षेत्र में बड़े फैसले

कैबिनेट ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती को मंजूरी दी। कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद में तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई।

UP Cabinet : होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी सुविधा

प्रदेश के करीब 69 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।

UP Cabinet : स्टार्टअप और डेटा सेंटर नीति को मंजूरी

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन 2026 और डेटा सेंटर नीति को मंजूरी दे दी। इससे निवेश और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

UP Cabinet : पशुधन बीमा योजना का विस्तार

मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन पशुधन बीमा योजना को सभी 75 जिलों में लागू करने का फैसला लिया गया। राज्य सरकार 85 प्रतिशत अंशदान देगी।

UP Cabinet : अन्य महत्वपूर्ण फैसले

बैठक में गोरखपुर और मुरादाबाद में ईएसआई अस्पताल, वाराणसी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नीति-2026 और कई प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019