Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Cabinet : यूपी कैबिनेट के अहम फैसले, नया एक्सप्रेसवे, हर साल 1.30 लाख नौकरियां और महिला सशक्तिकरण को नया आयाम...

UP Cabinet
X

UP Cabinet

UP Cabinet : लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक और दूरगामी फैसलों को मंजूरी दी। इन निर्णयों से न केवल राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास और महिला सशक्तिकरण को भी नई गति मिलेगी।

UP Cabinet : उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे बड़ा निर्णय ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के गठन को लेकर लिया गया। इसका लक्ष्य है राज्य के युवाओं को देश-विदेश में सीधे रोजगार दिलाना, वो भी राज्य सरकार के माध्यम से, बिना किसी निजी एजेंसी की निर्भरता के।

लक्ष्य:

  • हर साल देश में 1 लाख युवाओं को नौकरी
  • विदेशों में 25,000 से 30,000 युवाओं को नियोजन
  • सरकार को स्वयं मिलेगा रिक्रूटिंग एजेंट (RA) लाइसेंस

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि यह मिशन उत्तर प्रदेश को ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राज्य की कुशल जनशक्ति, विशेषकर नर्सिंग, पैरामेडिकल, ड्राइविंग व टेक्निकल स्किल्स में दक्ष युवाओं की विदेशों में बढ़ती मांग को देखते हुए यह रणनीतिक फैसला लिया गया है।

UP Cabinet : खतरनाक श्रेणी के कारखानों में भी महिलाओं को काम की अनुमति

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने एक और साहसिक निर्णय लिया है। अब 29 प्रकार के खतरनाक श्रेणी के कारखानों में विशेष शर्तों के साथ महिलाओं को कार्य करने की अनुमति दे दी गई है।

अब तक महिलाओं को केवल 12 श्रेणियों में ही काम की अनुमति थी, लेकिन यह दायरा अब सभी 29 कारखानों तक विस्तारित कर दिया गया है। यह निर्णय नारी शक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और औद्योगिक कार्यबल का हिस्सा बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

UP Cabinet : नए लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी

कैबिनेट ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी दी है।

  • लंबाई: लगभग 49.96 किमी
  • लेन: 6 लेन (भविष्य में 8 लेन तक विस्तार योग्य)
  • खर्च: ₹4,775.84 करोड़ (राज्य सरकार वहन करेगी)
  • मॉडल: EPC (Engineering, Procurement and Construction)

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी और गाजीपुर जैसे बड़े शहरों के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और निर्बाध हो जाएगी।

UP Cabinet : यूपी में बन रहा है एक्सप्रेसवे नेटवर्क का नया मॉडल

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में अब तक विकसित और निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे —

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
  • गंगा एक्सप्रेसवे
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

को आपस में जोड़ा जा रहा है ताकि राज्य के किसी भी हिस्से तक तेज़, सुगम और सुरक्षित यात्रा संभव हो सके। यह नेटवर्क यूपी को देश का सर्वश्रेष्ठ कनेक्टिविटी वाला राज्य बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019