Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Basti : दरोगा की दबंगई....वेटर ने खाना लाने में की देरी तो मैनेजर पर दिखाई वर्दी की धौंस...वीडियो वायरल....

UP Basti : दरोगा की दबंगई....वेटर ने खाना लाने में की देरी तो मैनेजर पर दिखाई वर्दी की धौंस...वीडियो वायरल....
X

UP Basti : दरोगा की दबंगई….वेटर ने खाना लाने में की देरी तो मैनेजर पर दिखाई वर्दी की धौंस…वीडियो वायरल….

UP Basti :

UP Basti : बस्ती यूपी। : बस्ती में दरोगा की दबंगई वेटर ने खाना लाने में की देरी तो मैनेजर पर दिखाई वर्दी की धौंस वीडियो वायरल।

Rewa MP News : बिहार से पैदल चलकर रीवा पहुंचा पैडमैन…पढ़े महिला सेवा भाव की ये स्पेशल स्टोरी

UP Basti : बस्ती से दरोगा की दबंगई का वीडियो सामने आया है वेटर ने खाना लाने में देरी की तो एसओ साहब ने होटल मैनेजर के साथ ही अभद्रता करनी शुरू कर दी हालांकि उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

UP Basti : बस्ती से दरोगा की दबंगई का एक मामला सामने आया है मुंडेरवा थाने के एसओ अभिमन्यु सिंह पर वर्दी की गर्मी इस तरह चढ़ी की होटल के मैनेजर पर भड़क गए उन्होंने होटल संचालक के साथ बदसलूकी पर उतर आए और जमकर हड़काया एसओ साहब अपनी टीम के साथ

खाना खाने के लिए होटल पहुंचे, होटल वाले ने खाना लगाने में जरा सी देर की तो उनका पारा हाई हो गया. गुस्से से लाल पीले हुए दरोगा साहब मैनेजर के पास पहुंच गए उस को डांटने फटकारने लगे और अभद्रता पर उतर आए. होटल स्टाफ ने एसओ की दादागिरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

UP Basti

Hathras Stampede Incident : हाथरस भगदड़ में अब तक 116 की मौत, CBI जांच की उठी मांग

दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना के कक्कड़ होटल का है, एसओ मुंडेरवा अभिमन्यु सिंह अपनी टीम के साथ खाना खाने के लिए होटल पहुंचे. वेटर ने खाना लगाने में जरा सी देरी कर दी जिस पर एसओ साहब को इतना गुस्सा आया की पुलिसिया रौब दिखाते हुए मैनेजर को

जमकर हड़काया. होटल स्टाफ ने उसी समय वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो बनता देख एसओ साहब ने सुर बदल दिया और होटल में बाँसी खाना खिलाने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की धमकी तक दे डाली. दरोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

मामले पर क्या बोलें एसओ अभिमन्यु सिंह?
इस पूरे मामले पर जब हमने मुंडेरवा थाने के थानेदार अभिमन्यु सिंह से फोन पर उनका पक्ष जनाना चाहा तो उन्होंने बताया कि वह क्राइम मीटिंग कर वापस आ रहे थे. वह उस होटल पर अपनी टीम के साथ रुके और खाने का ऑर्डर दिया लेकिन जब खाना सामने आया तो खाने पर

वह खट्टा महसूस हो रहा था. इस पर मैंने स्टाफ को बुलाया और डाँटा की बासी खाना खाने को क्यों दे दिया. बस इतनी सी बात है. मैं उस होटल पर अक्सर जाया करता हूँ, वहाँ के मालिक अच्छे हैं लेकिन स्टाफ की वजह से यह बात बढ़ी है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019