Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Bareilly News : ससुराल में सितम : पाकिस्तानी बीवी को बरेली में शौहर ने दिया तलाक, आपबीती सुन रो पड़ेंगे आप....

Uma Verma
UP Bareilly News
X

UP Bareilly News

UP Bareilly News

शशांक राठौर, बरेली

UP Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पाकिस्तान की रहने वाली है। उसने बताया कि उसका निकाह 2008 में पाकिस्तान में ही बरेली के युवक से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि शौहर व ससुरालवाले कई साल से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

UP Barabanki News : बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला…वीडियो वायरल

UP Bareilly News : इस मामले में उसने मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है। पति ने मंगलवार को उसको बुरी तरह पीटा। उसे तीन तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने बुधवार को दरगाह पहुंच कर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी से मदद मांगी। कोतवाली में तहरीर भी दी है।

Rajim Navapara : अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 हाइवा जप्त…..

पाकिस्तानी महिला ने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि वह मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। साल 2008 में उसका निकाह हुआ था। तब शौहर ने कहा था कि वे लोग वहीं रहेंगे। पांच महीने पाकिस्तान में रहने के बाद शौहर उसे बहला-फुसलाकर बरेली ले आया। बरेली आने के बाद शौहर और ससुरालवालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

UP Bareilly News

पीड़ित ने बताया कि शौहर शराब पीकर घर आता है। उसे और बच्चों को चाकू दिखा धमकाता है। इरम ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है। शौहर साजिश रचकर उसके लंबी अवधि के वीजा में अड़चन डालता है। मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। ससुरालवाले उसे और बच्चों को खाने पीते के लिए नहीं देते हैं। अब हद से ज्यादा हो गया है। अब बर्दाश्त नहीं होता है।

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात को शौहर कमरे में आया। उसे गालियां दीं और मारा-पीटा। इस दौरान उसने तीन तलाक दे दिया। उसने धमकी दी कि मुकदमा वापस ले ले वरना जान से मार दूंगा। तेरे घरवालों को तेरी लाश भी नसीब नहीं होगी। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019