Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Badaun News : युवक के साथ अमानवीयता का मामला, मुंह पर कालिक पोत पुरे गाँव में घुमाया...वीडियो वायरल

UP Badaun News
X

UP Badaun News

UP Badaun News : युवक का मुंह काला कर गांव में घुमाया, पेशाब पिलाई; महिला को ले जाने की ग्रामीणों ने दी सजा

मोहित यादव, बदायूं

UP Badaun News : बदायूं : बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक युवक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने युवक को पीटा। उसे जूतों की माला पहनाई और मुंह पर कालिख लगाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

Amethi Breaking : जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ आज अमेठी पहुंच कर चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

UP Badaun News : पीड़ित युवक ने आरोपियों पर पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने का भी आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

UP Badaun News

जानकारी के मुताबिक युवक करीब छह माह पहले गांव की एक महिला को ले गया था। वह पांच मई को लौटकर घर आया था। छह मई को ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। जूते-चप्पलों की माना पहनाई और मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया।

Admission in colleges : कॉलेजों में एडमिशन के लिए जून से शुरू होंगे आवेदन…

पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनमें दो लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। उसके बाद युवक दिल्ली चला गया था। वह सोमवार को ही

लौटकर आया और अपने साथ हुए बर्ताव के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। गांव में घुमाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019