Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : बिजनौर में वैन और कंटेनर की टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

UP Accident : बिजनौर में वैन और कंटेनर की टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
X

UP Accident : बिजनौर में वैन और कंटेनर की टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

UP Accident : बिजनौर। बिजनौर जिले के नहटोर थाना क्षेत्र में देर रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नहटोर-नूरपुर मार्ग पर आकू के पास हुआ, जब एक मिल्क वैन और एक कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई।

UP Accident : हादसे में टक्कर इतनी भारी और जानलेवा थी कि मिल्क वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में इलायचीपुर खड़ंकू उर्फ़ सीकेड़ा गांव के नीतिन और ऋतिक उर्फ़ गोलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP Accident : सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019