Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : दबिश पर निकली यूपी पुलिस की वाहन हुआ हादसे का शिकार, 5 जवानों की मौत

UP Accident: UP Police vehicle on raid met with an accident, 5 soldiers died.
X

UP Accident: UP Police vehicle on raid met with an accident, 5 soldiers died.

UP Accident : लखनऊ। हरियाणा के छनी में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया। यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। यह हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसव पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ।

UP Accident : जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम अपहरण के एक मामले में दबिश देने के लिए निकली थी। इसी दौरान उनकी कार तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी पांचों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

UP Accident : मृतकों में 2 दरोगा और 2 सिपाही समेत कुल 5 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो उरई कोतवाली में तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में सभी शवों को उत्तर प्रदेश लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना से मृतक जवानों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019