Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम

Asian News
UP Accident: Unknown vehicle hits bike, mother and son die on the spot, mourning spreads in the village.
X

UP Accident: Unknown vehicle hits bike, mother and son die on the spot, mourning spreads in the village.

UP Accident : बहराइच। जिले के पयागपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। झाला तरहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को ऐसी टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

UP Accident : जानकारी के अनुसार वीरपुर रुकनपुर गांव निवासी ननके अपनी मां के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे झाला तरहर इलाके के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।

UP Accident : घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।

UP Accident : हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019