Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 5 की मौत, कई गंभीर

UP Accident: Uncontrolled tractor-trolley overturns in ditch, 5 dead, many critical
X

UP Accident: Uncontrolled tractor-trolley overturns in ditch, 5 dead, many critical

UP Accident : लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मुंडन कार्यक्रम में जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : यह हादसा पढ़ुआ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा और बोझिया पंप के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में सवार लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

UP Accident : हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इ

UP Accident : धर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और राहत कार्य में कोई कमी न रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019