Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराईं दो बाइक, 3 की मौके पर मौत, 3 जिंदगी की जंग लड़ रहे

CG Accident
X

UP Accident : लखीमपुर खीरी। जिले के निघासन थाना क्षेत्र में सिंगाही रोड पर बीती रात एक भयावह सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान सामने चल रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

UP Accident : घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019