Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

UP Accident
X

UP Accident : बदायूं। खुशियों के मौके पर जा रहे पिता-पुत्र के घर में मातम छा गया। सहसवान-बिसौली मार्ग पर सुल्तानपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही बेटे की मौत हो गई और पिता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

UP Accident : बता दें कि मृतक धर्मेंद्र वाल्मीकि 47 वर्ष और उनका बेटा अजय कुमार 18 वर्ष बाइक से गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने सहसवान जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

UP Accident : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पिता को अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर सैफई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019