Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, सुभासपा नेता अशोक अग्रवाल समेत चार की मौत

UP Accident
X

UP Accident

UP Accident : उन्नाव। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सुभासपा नेता और व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बांगरमऊ क्षेत्र के पास हुआ, जब गाजियाबाद से लखनऊ पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों की फॉर्च्यूनर कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

UP Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार पीछे से किसी अज्ञात वाहन से टकराई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

UP Accident : पुलिस के मुताबिक मृतकों में सुभासपा नेता अशोक अग्रवाल (निवासी राजनगर, गाजियाबाद), अभिनव अग्रवाल (पुत्र सतीश अग्रवाल, निवासी गोविंदपुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद), आकाश और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी मृतक गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

UP Accident : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019