Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत

UP Accident
X

UP Accident : फर्रुखाबाद। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। नवाबगंज कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल उठा।

UP Accident : मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रात के समय नवाबगंज चौराहे से बाइक पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान डस्ट से लदा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद ट्राला पास में स्थित एक बीज भंडार की दुकान में जा घुसा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

UP Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाकर युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019