Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : कानपुर में आंधी-तूफान का कहर : ऑटो पर गिरा बरगद, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

UP Accident
X

UP Accident

UP Accident : कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। काकादेव इलाके में एक पुराना बरगद का पेड़ टूटकर चलते ऑटो पर गिर गया, जिसमें ऑटो ड्राइवर और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

UP Accident : तेज हवाओं ने मचाई अफरा-तफरी

आंधी-तूफान के चलते कल्याणपुर और किदवई नगर समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवाओं से बिजली के खंभे भी गिर गए, जिससे शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

UP Accident : नगर निगम पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस पुराने बरगद की कटाई-छंटाई के लिए कई बार नगर निगम को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस हादसे के लिए नगर निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

UP Accident : राहत-बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। बिजली विभाग भी बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

यह हादसा एक बार फिर मौसम की मार और पुरानी पेड़ों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019