Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : आठ लोगों से भरी नाव डूबी, सात को निकाला बाहर, एक की मौत

UP News
X

UP News

UP News : गोरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के करही घाट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब आठ लोगों को लेकर जा रही नाव गोर्रा नदी में अचानक पलट गई। इस हादसे में जोगिया गांव निवासी 14 वर्षीय कृष्णा चौबे पुत्र मदनेश चौबे की मौत हो गई, जबकि बाकी सात लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

UP News : जानकारी के अनुसार, नाव करही से बरही की ओर जा रही थी। नदी के बीचोंबीच नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। मृतक कृष्णा अपने पिता के साथ नाव पर सवार था। हादसे के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पिता किसी तरह बच गए, लेकिन बेटे को नहीं बचा सके। बताया गया है कि कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

UP News : हादसे की सूचना मिलते ही गांव वाले और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहायता की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019