Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : मदद करने आए लोग हुए हादसे का शिकार, बेकाबू कार ने रौंदा, 8 की मौत

UP Accident: People who came to help became victims of accident, run over by an uncontrolled car, 8 died.
X

UP Accident: People who came to help became victims of accident, run over by an uncontrolled car, 8 died.

UP Accident : अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां इंसानियत दिखाने पहुंचे लोग खुद मौत का शिकार बन गए। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भभुआ के पास रविवार देर रात पहले दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

UP Accident : हादसे में घायल बाइक सवारों की मदद के लिए आसपास के लोग मौके पर जुटे ही थे कि तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू स्विफ्ट कार ने वहां खड़े लोगों को रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।

UP Accident : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019