Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत, 2 गंभीर

UP Accident
X

UP Accident : आगरा। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को टक्कर मारी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा नगला चंदन–जलेसर रोड पर हुआ।

UP Accident : जानकारी के अनुसार दोनों ऑटो एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी पीछे से आए कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

UP Accident : घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं आरोपी चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रण किया और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण सड़क पर फिलहाल यातायात बाधित है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019