Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : कोहरे ने ले ली 2 जिंदगियाँ, हाईवे पर 7 वाहन आपस में टकराए, कई घायल

UP Accident
X

UP Accident : आगरा। सुबह घने कोहरे के कारण आगरा–ग्वालियर मार्ग पर भयानक सड़क हादसा हुआ। थाना इरादतनगर क्षेत्र में लगभग 6 बजे के समय 7 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 5 ट्रक और 2 कारें शामिल थीं। इस भीषण टक्कर में विष्णु (निवासी बाद) और इमरान (निवासी किरावली) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

UP Accident : पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार वाहनों और घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी। अचानक ब्रेक लगाने से वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

UP Accident : पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019