Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : डंपर की टक्कर से नहर में गिरी फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस, चीख-पुकार के बीच चला रेस्क्यू

Asian News
UP Accident: Bus full of factory workers falls into canal after being hit by a dumper, rescue operation underway amid cries and screams.
X

UP Accident: Bus full of factory workers falls into canal after being hit by a dumper, rescue operation underway amid cries and screams.

UP Accident : कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस तेज रफ्तार डंपर की टक्कर के बाद रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार मजदूरों की चीख-पुकार गूंज उठी, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

UP Accident : जानकारी के मुताबिक बस में करीब 19 फैक्ट्री कर्मचारी सवार थे, जिन्हें कानपुर देहात स्थित फैक्ट्री ले जाया जा रहा था। जैसे ही बस रामगंगा नहर पुल से गुजर रही थी, सामने से आए डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और बस रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा पलटी।

UP Accident : गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे बस पूरी तरह डूबने से बच गई। हादसे के तुरंत बाद कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़ीं और बाहर निकलकर बस की बॉडी पर चढ़ गए। वहीं आसपास मौजूद लोग भी जान जोखिम में डालकर नहर में उतर गए और फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

UP Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि हादसे में घायल कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019