Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और जीजा की मौत

Asian News
UP Accident: Brother-sister and brother-in-law riding a bike died after being hit by a speeding pickup.
X

UP Accident: Brother-sister and brother-in-law riding a bike died after being hit by a speeding pickup.

UP Accident : मैनपुरी। तेज रफ्तार ने एक ही झटके में तीन जिंदगियां छीन लीं। थाना कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और उनके जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

UP Accident : जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी बेबी और साले संजय सिंह के साथ बाइक से एक अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

UP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर भयावह मंजर था, जिसे देख लोग सहम उठे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019