Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार परिवार कुचला, पति-पत्नी और दो मासूमों की मौत

Asian News
UP Accident
X

UP Accident : उन्नाव। लखनऊ–कानपुर नेशनल हाइवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आमने-सामने दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया, जिससे पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

UP Accident : हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, परिवार वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कंटेनर को टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शव क्षत-विक्षत हो गए।

UP Accident : घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019