Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Unnao News : सुल्तानपुर डकैतीकांड का एक लाख का इनामी STF मुठभेड़ में ढेर...

Unnao News : सुल्तानपुर डकैतीकांड का एक लाख का इनामी STF मुठभेड़ में ढेर...
X

Unnao News : सुल्तानपुर डकैतीकांड का एक लाख का इनामी STF मुठभेड़ में ढेर…

Unnao News : उन्नाव। सुल्तानपुर में हाल ही में ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती की घटना में शामिल एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सुबह के समय अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहागढ़ा में हुई, जिसमें आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया।जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के एक ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती की वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए STF (स्पेशल टास्क फोर्स) को सक्रिय किया। घटना में शामिल बचे एक लाख के कई इनामी फरार है।

।सूत्रों से मिली जानकारी के बाद STF और उन्नाव पुलिस ने मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की और सूचना मिली कि अचलगंज थाना क्षेत्र में आरोपी कुलुहागढ़ा क्षेत्र में छिपा हुआ है।

Unnao News

जैसे ही पुलिस टीम ने कुलुहागढ़ा क्षेत्र में आरोपी की मौजूदगी की सूचना पाई, उन्होंने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। आरोपी ने खुद को घिरा हुआ देखकर पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। जंहा जिला अस्पताल में मौत हो गई।

अमेठी निवासी के नाम से हुई पहचान-

मुठभेड़ में मारे गए आरोपी की पहचान अमेठी निवासी अनुज प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो धर्मराज सिंह का पुत्र है। घायल होने के बाद अनुज को उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया

पीएम मोदी आज UNGA में समिट ऑफ फ्यूचर को करेंगे संबोधित

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसटीएम टीम के एक अधिकारी ने कहा, "हमने डकैती की घटना के आरोपी को पकड़ने के लिए तेजी से कार्रवाई की।

मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।" अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई सही थी, क्योंकि आरोपी ने पहले गोली चलाई थी।

घटना स्थल पर जाँच पड़ताल की-

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए हैं, जिनमें आरोपी के पास से बरामद हथियार और डकैती के दौरान चोरी किया गया सामान शामिल है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस ने इस घटना में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019