Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Unnao Crime News : नेशनल हाइवे पर युवक की हत्या कर शव को बीच सड़क खम्भे से लटकाया...मामले की जांच में जुटी पुलिस

Uma Verma
Unnao Crime News
X

Unnao Crime News

Unnao Crime News : उन्नाव : ख़बर उन्नाव से है जहा नवीन मंडी पुल पर सुबह एक युवक का खम्भे से शव लटकता मिला है। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस

मौके पर पहुंची और खम्भे से लटके युवक का शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी भेजा है। मृतक के सिर पर गम्भीर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। प्रथमदृष्टया हत्या होना पाया गया है। फिलहाल पुलिस शिनाख्त कराने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है।

किला चौकी क्षेत्र के अर्न्तगत नवीन मंडी पुल पर एक 40 वर्षीय युवक का बुधवार की सुबह स्ट्रीट लाइट के खम्भे से फांसी के फंदे से शव लटकता मिला।

राहगीरों ने शव को देखने के बाद घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली और दही थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों ने फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतार कर पीएम के लिए भेजा है।

Unnao Crime News

कयास लगाए की किसी अन्य जगह पर हत्या करने के बाद युवक के शव को लाकर यहां लटका दिया गया। फांसी का रूप दे दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव की आस पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया,

लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Teachers Day 2024 : शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएम साय ने दी सभी शिक्षकों को बधाई…देखें वीडियो

घटना के बाद पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ ही घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की तलाश में जुट गई है। हाइवे की तमाम दुकानों पर

लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शिनाख्त कराने के साथ ही घटना का सफल अनावरण भी किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019