Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर में अनोखा अभियान: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले चालकों को यमराज ने दी चेतावनी...

जशपुर में अनोखा अभियान: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले चालकों को यमराज ने दी चेतावनी
X

जशपुर में अनोखा अभियान: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले चालकों को यमराज ने दी चेतावनी

जशपुर : जशपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक अनोखी पहल की। रविवार को महाराजा चौक पर यमराज के रूप में एक युवक ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का महत्व समझाया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए चालकों को डराते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस का चालान तो बचाया जा सकता है, लेकिन यमराज के चालान से बचने का कोई तरीका नहीं।

जशपुर के एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक पुलिस और एनसीसी कैडेट्स की साझेदारी से चलाया गया। इस दौरान नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।

एसपी ने दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों पर भी चिंता जताई, और बताया कि 2024 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 343 लोगों की मौत हुई। इस समस्या को हल करने के लिए पुलिस ने तीन स्तरीय रणनीति अपनाई है: सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, जागरूकता अभियान और कानूनी कार्रवाई।

जिले में ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की जा रही है, और स्कूलों से लेकर सड़कों तक जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019