Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास योजना के तहत किया ये ऐलान....!

CG News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास योजना के तहत किया ये ऐलान....!
X

दुर्ग : भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्ग जिले के नगपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 'मोर मकान मोर अधिकार' कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की घोषणा की। एक अहम बात यह रही कि उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए 15,000 आवास देने का वादा भी किया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा नेता अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय सांसद और विधायकों सहित कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्वतीर्थ जैन मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर शासन द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा कुम्हारी के खपरी ग्राम में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन किया और एक नए कृषि प्रशिक्षण केंद्र का भूमिपूजन किया।

प्रियंका वाड्रा द्वारा किसानों की मौत का जिम्मेदार भाजपा को ठहराए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने तीखा जवाब देते हुए कहा, "कहने वाले कहते रहेंगे, लेकिन भाजपा काम करती रहेगी।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019