Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ukraine Drone Attack on Moscow Airport: मॉस्को हवाई अड्डे पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का विमान देर तक हवा में भटका, कनिमोई थीं सवार

Asian News
Ukraine Drone Attack on Moscow Airport
X

Ukraine Drone Attack on Moscow Airport

Ukraine Drone Attack on Moscow Airport: मॉस्को/नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को से बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉस्को हवाई अड्डे पर यूक्रेन द्वारा किए गए संदिग्ध ड्रोन हमले ने हड़कंप मचा दिया। इस हमले के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानें काफी देर तक बाधित रहीं। मॉस्को के मेयर और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कई उड़ानों में व्यवधान की पुष्टि की है। इस दौरान, रूस की यात्रा पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का विमान, जिसमें डीएमके सांसद कनिमोई करुणानिधि भी सवार थीं, मॉस्को हवाई अड्डे के आसपास देर तक चक्कर काटता रहा।

Ukraine Drone Attack on Moscow Airport: रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी अधिकारियों ने आधी रात से मॉस्को की ओर उड़ान भर रहे 23 ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने टेलीग्राम पर लिखा, "आपातकालीन सेवा विशेषज्ञ गिरे हुए मलबे पर काम कर रहे हैं।" सौभाग्यवश, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का विमान बाद में सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतर गया।

Ukraine Drone Attack on Moscow Airport: थांथी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन हमले के कारण मॉस्को हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई थी, और विमान को लैंड करने में देरी हुई। इस घटना के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को कुछ घंटों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। कनिमोई के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल को इस दौरान हवा में चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019