Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UK PM in India: मुंबई में पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर के बीच बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

UK PM in India
X

UK PM in India

UK PM in India: मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। ब्रिटिश पीएम अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर बुधवार को मुंबई पहुंचे। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। स्टार्मर पीएम मोदी के विशेष निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं।

UK PM in India: बुधवार को होटल ताज में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ब्रिटेन से आए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। इस प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपति शामिल हैं। आज दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। दोपहर बाद पीएम मोदी और स्टार्मर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे, जहां विजन 2035 के तहत रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। इस रोडमैप में अगले दस वर्षों के लिए व्यापार, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

UK PM in India: प्रधानमंत्री मोदी छठे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में भी भाग लेंगे और दोपहर 3 बजे संबोधित करेंगे। इस फेस्टिवल का विषय 'वित्तीय सशक्तिकरण से बेहतर दुनिया' है, जिसमें प्रौद्योगिकी और नैतिक आर्थिक विकास पर विचार-विमर्श होगा। बीकेसी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण भारी भीड़ की संभावना है। मुंबई यातायात पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है ताकि यातायात जाम से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019