UK News
UK: देहरादून: देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये के बजट को कैबिनेट ने मंजूरी दी। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। बजट में आवश्यक संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
UK: बैठक में उच्च शिक्षा, शहरी विकास, वन, महिला एवं बाल विकास, वित्त और न्याय विभाग से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ का विस्तार करते हुए 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। वहीं, ‘मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना’ में संशोधन कर अंडा, दूध और केले के साथ अन्य पोषक आहार शामिल करने की स्वीकृति दी गई।
UK: प्रदेश के 11 नगर निगमों में पर्यावरण अभियंताओं के पद सृजित करने, सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 और मौन पालन नीति 2026 को भी मंजूरी मिली। इसके अतिरिक्त जीएसटी अपीलीय अधिकरण की राज्य पीठ देहरादून में यथावत रखने और हल्द्वानी में सर्किट बेंच स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 सहित कई अन्य विधेयकों को भी विधानसभा में पुनर्स्थापित करने की स्वीकृति दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


