Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ujjain News : औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : सीएम मोहन यादव

Uma Verma
Ujjain News
X

Ujjain News

Ujjain News : उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देनेक्ष के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाएगा। उद्योगों में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन के नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज ( वस्त्र उद्योग) का भ्रमण किया। उन्होंने यहां लगभग 1000 से अधिक महिलाओं द्वारा किए जा रहे वस्त्र निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यरत महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उनके कार्यों के गुणवत्ता की सराहना भी की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं मशीन भी चलाई।

उद्योग में कार्यरत लगभग 1000 से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बेस्ट लाइफ स्टाइल कार्यालय में अधिकारियों के साथ उज्जैन में औद्योगिक विकास

Ujjain News

की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा को उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाए। देश के प्रमुख उद्योगपति उज्जैन में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए

लालायित है। ऐसे सभी प्राप्त प्रस्तावों में निवेश के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाएं।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी आईटी पार्क स्थापित किया जाए जिससे मालवा के आईटी इंजीनियर को रोजगार प्राप्त हो

सकेगा। उन्होंने जल्द आईटी पार्क के लिए भूमि आवंटन किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन का समृद्ध वस्त्र उद्योग अब पुनर्जीवित हो रहा है। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों को उज्जैन

Indian Bank Requirement 2024 : इंडियन बैंक में नौकरी पाने का बढ़िया मौका…देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

कपड़ा पहना रहा हैं। उज्जैन की महिलाओं के कौशल का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर की तरह उज्जैन में भी रेडीमेड कांप्लेक्स, प्लग एंड प्ले का विकास किया जाए। उन्होंने विक्रम उद्योग की सफलता को और अधिक विस्तार देने के निर्देश दिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019