Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Ujjain News : 4 साल पहले मांगी गई मन्नत पूरी होने पर पिता ने 30 साल के बेटे को नोटों से तौला ...वीडियो वायरल

Ujjain News
Ujjain News
Ujjain News : उज्जैन : उज्जैन के पास बड़नगर में मन्नत पूरी होने पर पिता ने अपने बेटे को नोटों की गड्डियों से तोल दिया। बेटे का वजन 83 किलो था। जिस पर 10 रुपए की गड्डियों से तोलने के बाद 10 लाख 7 हजार रुपए एकत्रित हो गए
जिसे पिता ने मंदिर में दान कर दिए। यह रोचक मामला उज्जैन से करीब 60 किमी दूर बड़नगर का है। किसान चतर्भुज जाट ने अपने 30 साल के बेटे वीरेन्द्र को रुपए के बंडलों से तौल दिया।
बताया गया कि पिता ने अपने बेटे के लिए एक मन्नत मांगी थी। ये मन्नत मंगल नाथ पथ स्थित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में की गई थी।
मन्नत पूरी होने पर तेजा दशमी पर्व पर चतुर्भुज जाट ने बेटे वीरेंद्र को तराजू के एक तरफ बैठाकर दूसरी तरफ नोटों की गड्डियां रखीं गईं तो 10 लाख 7 हजार रूपए की नोटों की गड्डियों का वजन उसके वजन बराबर हो गया।
Ujjain News :
रुपए से बनी गड्डियों से युवक की तराजू में हो रही तुलाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है
कि जो धनराशि 10 लाख 7 हजार रुपए तुलाई में एकत्रित हुई है उसे चतुर्भुज जाट ने सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मंगलनाथ पथ मंदिर निर्माण समिति को मंदिर निर्माण के लिए भेंट कर दी है।
Dabra MP News : गरीब किसानों के लिए आफत की बारिश….आशियानों का बुरा हाल…वीडियो
बेटे को पैसों से तौलने वाले पिता चतुर्भुज ने चार साल पहले एक मन्नत मानी थी और ये तय किया था कि अगर उनकी मन्नत पूरी होती है तो वो बेटे के वजन के बराबर पैसे तेजाजी मंदिर में दान करेंगे।
मन्नत पूरी हुई तो अब उन्होंने बेटे वीरेन्द्र को रुपए से तौल कर 10 लाख 7 हजार रुपए तेजीजा मंदिर निर्माण के लिए दान की है।
Next Story


