Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ujjain Mahakal Mandir : महाकाल मंदिर में 6 दिवसीय सोमयज्ञ का होने जा रहा भव्य शुभारंभ....

Ujjain Mahakal Mandir
X

Ujjain Mahakal Mandir

Ujjain Mahakal Mandir

उज्जैन, राजेश व्यास

Ujjain Mahakal Mandir : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बारिश के लिए शनिवार से छह दिवसीय सोमयज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में सौमिक अनुष्ठान किया जाना है।

Sitapur Assembly News : चुनाव आयोग के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता…देखें वीडियो

Ujjain Mahakal Mandir : अब तक सोमनाथ और ओंकारेश्वर में अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। महाकाल तीसरा ज्योतिर्लिंग है, जहां अनुष्ठान शुरू होने वाला है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सोलापुर महाराष्ट्र के मूर्धन्य विद्वान पं.चैतन्य नारायण काले के मार्ग दर्शन

में यह दिव्य अनुष्ठान किया जा रहा है। पं. काले ने बताया कि सोमयज्ञ में चारों वेदों के श्रौत विद्वानों के चार-चार के समूह में सोलह ऋत्विक होते हैं। हर ऋत्विक का कार्य और कर्म सुनिश्चित होता है, उन्हें देवता के रूप में मंत्र वरण

होता है। इस तरह इस सोमयज्ञ में 16 ऋत्विक के साथ एक अग्निहोत्री दीक्षित दंपती यजमान के रूप में समाज के प्रतिनिधि स्वरूप सम्मिलित होती है। शास्त्रों में वर्णित है कि सोमयज्ञ में अग्निहोत्री दीक्षित व्यक्ति ही यजमान के रूप में

Ujjain Mahakal Mandir

सम्मिलित हो सकते हैं। इसलिए, अग्निहोत्री दीक्षित यजमान सोमयज्ञ को समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रतिनिधि के स्वरूप में संकल्पित होकर संपन्न कराएंगे। यज्ञ में शामिल होने आ रहे विद्वान और यजमानों को मंदिर के निर्माल्य द्वार से परिसर

Rudraprayag News : 10 मई से केदारनाथ में होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल…आखिर क्यों जरूर जानें

में प्रवेश मिलेगा। इन्हें आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी रोका टोकी न करें इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा इन्हें विशेष पास भी जारी किए जाएंगे। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि

यज्ञ परिसर में जलस्तंभ के समीप हो रहा है, इसलिए मंदिर की दर्शन व्यवस्था प्रभावित नहीं हो रही है। ऐसे में दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं में परिवर्तन नहीं किया गया है। वीआइपी के आगमन पर अलग से व्यवस्था की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019