Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ujjain Fraud News : कौन बनेगा करोड़पति में चयन होने के नाम पर...महिला से लाखो की ठगी...

Uma Verma
Ujjain Fraud News
X

Ujjain Fraud News

Ujjain Fraud News

उज्जैन राजेश व्यास

Ujjain Fraud News : कौन बनेगा करोड़पति में चयन होने के नाम पर एक महिला से 2 लाख 27 हजार की ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें इंस्टाग्राम पर एक गेम में महिला को 8 लाख 50 हजार जीतने का हवाला देकर आरोपी ने महिला से 2 लाख 27 हजार ऑनलाइन डलवा लिए ।

Vegetable Prices : मौसम बदलते ही सब्जियों के दाम असमान पर….टमाटर हुआ सबसे ज्यादा लाल….

Ujjain Fraud News : महिला ने चिमनगंज थाना, साइबर क्राइम के साथ ही एसपी उज्जैन को भी शिकायत की है। पुलिस द्वारा आम लोगों को जागरूक करने के लिए आए दिन जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है उसके बाद भी ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है।

ऑनलाइन ठगी के तरीकों में दिन प्रतिदिन अब ठगने वाले आरोपी बदलाव करते जा रहे है । इसी प्रकार का एक मामला उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र से भी सामने आया है ।

Ujjain Fraud News

जिसमें एक महिला से कौन बनेगा करोड़पति में चयन होने के नाम पर 2 लाख 27 हजार ऑनलाइन डलवा लिए गए। दरअसल उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में कानीपुरा रोड स्थित कस्तुरी बाग कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड

पति का एड देखा था, जिसमें एक चेहरा था उसकी पहचान के जवाब देने पर इनाम मिलने के बारे में बताया गया था । महिला ने उक्त एड देखकर उसका सही जवाब दे दिया था, सही जवाब देने के दुसरे दिन महिला के मोबाइल पर फोन आया और उक्त व्यक्ति ने बताया की में

CM Nitish Kumar Party Meeting : चुनाव के बाद पहली बार CM नीतीश पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

KBC से बात कर रहा हूँ, आपने जो सही जवाब दिया उसके लिए आपको 8 लाख 50 हजार रुपए का इनाम दिया जा रहा है, फिर उक्त व्यक्ति मुझे उसकी बातो में उलझाता रहा और वह जैसा बोलता गया में वैसा करती गई, फिर वह ठग अलग - अलग टैक्स लगाने के नाम पर मुझसे

रूपया डलवाता गया । जब मैंने रूपया डालने से मना किया तो वह मेरे घर पुलिस भेजने की धमकी देता रहा, जिस कारण में काफी डर गई और उसे टुकडो टुकडो में कुल 2 लाख 27 हजार रूपया ऑनलाइन डाल दिए, उसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति मुझसे और रूपयों की मांग

कर धमका रहा हैं, जिस कारण में प्रार्थिया मानिसिक रूप से बहुत ही परेशान हो हूँ । मैने थाना चिमनगंज, साइबर क्राइम ऑफिस और एसपी उज्जैन से न्याय दिलाने की मांग की है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019