Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ujjain Baba Mahakal Temple : बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी...

Asian News
Ujjain Baba Mahakal Temple : बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी...
X

Ujjain Baba Mahakal Temple : बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी…

उज्जैन, राजेश व्यास


Ujjain Baba Mahakal Temple :बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुश खबरी है। अब महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भक्त भगवान महाकाल को जल भी अर्पित कर सकेंगे, इसके लिए मंदिर समिति ने दो जल पात्र रखे है, जिसमें भक्त जल, पात्र में डालेंगे तो वो जल सीधे शिवलिंग पर अर्पित होगा। भगवान महाकाल के दर्शन करने वाले वाले भक्तों की मुराद होती है

Ujjain Baba Mahakal Temple : कि भगवान महाकाल को एक लौटा जल अर्पित हो जाए। इसके लिए महाकाल मंदिर समिति ने शुक्रवार से जल अर्पित करने के लिए दो पात्र रखे है। पहला सभा मंडप में और दूसरा कार्तिकेय मंडप में। श्रद्धालु उक्त स्थान पर लगे जल पात्र में जल अर्पित करेगे। यही से भक्तों का प्रवेश होता है।

भक्त सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान महाकाल को जल अर्पित कर सके इसके लिए मंदिर समिति ने लौटा और जल उपलब्ध करवाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया जल पाइप के माध्यम से मंदिर के गर्भगृह में लगे अभिषेक पात्र के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को समर्पित होगा।

वैशाख व ज्येष्ठ मास में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए मिट्टी के कलश (गलन्तिका) से ठंडे पानी की जलधारा प्रवाहित की जाती है। अब श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्तों द्वारा भी उनका जलाभिषेक हो पाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019