Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

U19 Womens World Cup 2025: भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने पर PM मोदी ने दी बधाई...

Dev Verma
U19 Womens World Cup 2025: भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने पर PM मोदी ने दी बधाई...
X

U19 Womens World Cup 2025: भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने पर PM मोदी ने दी बधाई…

U19 Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया और लगातार दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की।

निक्की प्रसाद की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। इसके बाद से टीम को हर तरफ से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमें अपनी नारी शक्ति पर गर्व है। अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। यह जीत हमारी बेहतरीन टीम वर्क, दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है। यह जीत आने वाले दिनों में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी। मैं भारतीय टीम को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

U19 Womens World Cup 2025: भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर दूसरी बार अंडर-19 टी20 विश्व कप की चैंपियन बनी। इससे पहले, 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में भी भारत ने यह खिताब जीता था। इस बार गोंगाडी त्रिशा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019