Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

लड़की के पेट से निकला दो किलो बालों का गुच्छा....डाक्टरों के भी उड़े होश...पढ़े पूरी खबर

लड़की के पेट से निकला दो किलो बालों का गुच्छा....डाक्टरों के भी उड़े होश...पढ़े पूरी खबर
X

लड़की के पेट से निकला दो किलो बालों का गुच्छा….डाक्टरों के भी उड़े होश…पढ़े पूरी खबर

यूपी : जिला अस्पताल में एक ऐसा मामला आया जिसे देखने के बाद यहां के डॉक्टर भी हैरान हैं। एक युवती के पेट से थोड़े बहुत नहीं बल्कि पूरे दो किलो बालों का गुच्छा ऑपरेशन के बाद निकाला गया है।

शुक्रवार को लड़की अस्पताल से डिस्चार्ज हुई तो डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी। फिलहाल लड़की अब पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

दरअसल करगैना, थाना सुभाषनगर की रहने वाली 21 साल की युवती को पिछले करीब पांच साल से पेट में दर्द की शिकायत थी। कई प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी मर्ज के बारे में पता नहीं चल पाया।

हारकर लड़की के परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे उसका सीटी स्कैन कराने पर पता चला कि उसके अमाशय में बालों के गुच्छे जैसे कोई चीज मौजूद है।

जिसके बाद 22 सितंबर को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह पहले ऑपरेशन करके दो किलो के आसपास बालों का गुच्छा पेट से बाहर निकाला गया।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि ऑपरेशन से पहले लड़की की कॉउंसलिंग की गई। इस बारे में युवती के परिजनों से पूछा गया तो उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी।

कि इतनी बड़ी मात्रा में युवती के पेट में बाल कैसे पहुंचे। वहीं। लड़की से बात करने पर पता चला कि वह परिजनों से नजर बचाकर पिछले 16 साल से

अपने ही सिर के बाल खा रही थी। हालांकि भविष्य में युवती ऐसा दोबारा ना करें इसलिए कुछ माह तक युवती की मनकक्ष में काउंसलिंग जारी रहेगी।

डॉक्टरों के मुताबिक लड़की को बाल खाने की बीमारी थी, उसके पेट में इतने बाल हो गए थी की खाना तक खा नई पा रहा थी। का सीटी अमाशय कराया गया तो पाया गया की उसके पेट में ट्राइकोबेजर है और यह अवस्था ट्राइकोलोटोमैनइया मानसिक बीमारी है।

Muzaffarnagar Breaking : ग्राम प्रधान के विकास कार्यो की खुली पोल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

युवती का सफल ऑपरेशन करने में जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर अंजली सोनी, डॉक्टर मुग्धा शर्मा, स्टाफ नर्स भवना के साथ ही मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष कुमार और डॉक्टर प्रज्ञा माहेश्वरी का विशेष योगदान रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019