Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन 4 मार्च से, इन विषयों पर होगी चर्चा...

देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन 4 मार्च से, इन विषयों पर होगी चर्चा...
X

देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन 4 मार्च से, इन विषयों पर होगी चर्चा…

Delhi News : नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (सीईओ) का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 4 और 5 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शामिल होंगे।

Delhi News : इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी, कुशल और आधुनिक बनाने के लिए विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच, चुनावी प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका और आधुनिक चुनाव प्रबंधन जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Delhi News : नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अगुवाई- यह सम्मेलन नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। यह उनके कार्यभार संभालने के बाद आयोजित होने वाला पहला बड़ा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सीईओ के साथ-साथ जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी शामिल होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019