Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Trump Tariff Foreign Films: ट्रम्प प्रशासन ने ठोका बॉलीवुड समेत विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ, जानें कब से होगा लागू

Trump Tariff Foreign Films: ट्रम्प प्रशासन ने ठोका बॉलीवुड समेत विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
X

Trump Tariff

वॉशिंगटन। Trump Tariff Foreign Films: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी फिल्म उद्योग को पुनर्जनन देने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। रविवार, 4 मई को ट्रम्प ने बॉलीवुड सहित सभी विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इस फैसले के तहत डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को टैरिफ को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, ट्रम्प ने टैरिफ के लागू करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Trump Tariff Foreign Films: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा, "अमेरिकी फिल्म उद्योग तेजी से खत्म हो रहा है। अन्य देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से बाहर खींचने के लिए हर तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं। हॉलीवुड और अमेरिका के कई क्षेत्र तबाह हो रहे हैं।" उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा कि विदेशी देशों द्वारा अपनाए गए उपायों का प्रभाव संदेश और प्रोपेगैंडा तक फैलता है।

Trump Tariff Foreign Films: हम चाहते हैं अमेरिका में बनी फिल्में

ट्रम्प ने अपने बयान में जोर देकर कहा, "हम दोबारा अमेरिका में बनी फिल्में चाहते हैं। इसलिए मैं डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को विदेशी धरती पर निर्मित सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए अधिकृत कर रहा हूं।" उन्होंने नए टैरिफ का उद्देश्य "खेल के मैदान को समतल करना" और स्टूडियो को अमेरिकी धरती पर अपना परिचालन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना बताया।

Trump Tariff Foreign Films: घरेलू फिल्म निर्माण पर जोर

Trump Tariff Foreign Films: ट्रम्प का यह कदम अमेरिकी फिल्म उद्योग को फिर से मजबूत करने और स्थानीय प्रोडक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है। राष्ट्रपति ने घरेलू फिल्म निर्माण पर लौटने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह नीति अमेरिकी स्टूडियो को प्रोत्साहित करेगी और हॉलीवुड को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019