Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बस से भिड़ंत के बाद पलटी ट्रक : दर्जन भर से भी ज्यादा यात्री घायल

बस से भिड़ंत के बाद पलटी ट्रक : दर्जन भर से भी ज्यादा यात्री घायल
X

जांजगीर-चांपा। बस से भिड़ंत के बाद पलटी ट्रक : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछाभाठा के पास तेज रफ़्तार ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद काफी दूर जाकर ट्रक पलट गई। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले के तहकीकात कर रही है।
बस से भिड़ंत के बाद पलटी ट्रक : क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी ट्रैवल्स की बस केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इसी दौरान नवागढ़ के राछाभाटा के पास ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक दूर जाकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया। वहीं बस में सवार दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सीएससी नवागढ़ भेजा गया है। फिलहाल नवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019