Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

TRF: अमेरिका ने 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' को वैश्विक आतंकी संगठन किया घोषित, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया आभार

Dev Verma
TRF
X

TRF

TRF: नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका द्वारा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करने की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कदम को भारत-अमेरिका आतंकवाद विरोधी सहयोग की मजबूत पुष्टि बताया। डॉ. जयशंकर ने कहा, "टीआरएफ को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) और वैश्विक आतंकी संगठन (SDGT) घोषित करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी विदेश विभाग का आभार।"

टीआरएफ और पहलगाम आतंकी हमला
टीआरएफ ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसे 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है। टीआरएफ, लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमले और टारगेट किलिंग में शामिल रहा है। एनआईए ने टीआरएफ के प्रमुख शेख सज्जाद गुल को पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताया है।

एफटीओ घोषित होने के बाद के प्रभाव
एफटीओ घोषित होने के बाद टीआरएफ के वित्तपोषण पर रोक लगेगी, और कोई भी व्यक्ति या संगठन इसे सहायता नहीं दे सकेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत के साथ सहयोग को दर्शाता है। अमेरिका अन्य देशों से भी टीआरएफ के खिलाफ कार्रवाई की अपील करेगा।

अदालत में अपील की प्रक्रिया
टीआरएफ के पास 30 दिनों के भीतर अमेरिकी अदालत में अपील करने का अधिकार होगा, और हर दो साल में एफटीओ की समीक्षा की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019