Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की मौत, CM साय के हाथो मिलनी थी नियुक्ति पत्र

Asian News
सब इंस्पेक्टर की मौत
X

सब इंस्पेक्टर की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ट्रेनिंग के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की शुक्रवार सुबह दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब सभी प्रशिक्षु नियमित दौड़ अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। अचानक राजेश की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी। राजेश को तीन दिन बाद, 10 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने वाला था, लेकिन इस हादसे ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। बेटे की असामयिक मृत्यु से परिवार सदमे में है और उन्होंने मौत के कारणों की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019