Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Train Fire : लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री-VIDEO

Dev Verma
Train Fire
X

Train Fire

Train Fire : लुधियाना। लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12204) में शनिवार सुबह अचानक आग लगने की घटना हुई। यह हादसा पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन सरहिंद स्टेशन से चलने के कुछ ही मिनट बाद ही यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा।

यात्रियों की सतर्कता के चलते तुरंत ट्रेन रोकी गई और रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई, जिस समय कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अन्य कोचों में शिफ्ट कर दिया गया।

Train Fire : आग पर नियंत्रण, कोई हताहत नहीं
रेलवे अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। अधिकारीयों ने बताया कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग किया गया और ट्रैक को फिर से संचालन के लिए तैयार किया गया।

Train Fire : आग लगने का कारण अभी अज्ञात
प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन आग लगने के सही कारणों की विस्तृत जांच रेलवे और पुलिस टीम कर रही है। यात्रियों की सुरक्षित निकासी और आग पर त्वरित नियंत्रण ने बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन और कर्मचारियों की तत्परता के कारण यह हादसा गंभीर रूप नहीं ले सका। ट्रेन थोड़ी देरी के बाद पुनः अपने गंतव्य दिल्ली की ओर रवाना कर दी गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019