Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Train Cancelled List: रेलवे के अधोसंरचना कार्य के चलते ये ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Train Cancelled List
X

Train Cancelled List

Train Cancelled List: बिलासपुर। रेलवे प्रशासन अधोसंरचना विकास के लिए दो प्रमुख रेल खंडों में कनेक्टिविटी और विद्युतीकरण कार्य कर रहा है, जिसके चलते पुरी से जुड़ी इंदौर, जोधपुर, एलटीटी ट्रेनें और गीतांजलि एक्सप्रेस अप्रैल में कई दिनों तक रद्द रहेंगी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में मेरामण्डली-हिन्दोल रोड खंड में तीसरी और चौथी लाइन को मेरामण्डली स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यह कार्य 15 से 24 अप्रैल तक ब्लॉक के साथ होगा।

261 trains cancelled by Indian Railways today, December 17: Check full list; rescheduled trains, IRCTC refund rule and other details | Zee Business

Train Cancelled List: इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

19 अप्रैल: गाड़ी 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस (जोधपुर से)

16 अप्रैल: गाड़ी 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस (पुरी से)

13 अप्रैल: गाड़ी 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस (एलटीटी से)

15 अप्रैल: गाड़ी 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (पुरी से)

18 अप्रैल: गाड़ी 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (गांधीधाम से)

21 अप्रैल: गाड़ी 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस (पुरी से)

15 व 22 अप्रैल: गाड़ी 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस (इंदौर से)

17 व 24 अप्रैल: गाड़ी 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस (पुरी से)

Train Cancelled List: गीतांजलि एक्सप्रेस 13 से 26 अप्रैल तक रद्द

वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में रायगढ़-झारसुगुड़ा खंड के कोतरलिया स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और विद्युतीकरण का कार्य 11 से 23 अप्रैल तक चलेगा। इससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। पहले 11 से 24 अप्रैल तक रद्द रहने वाली ट्रेन 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अब नई तिथियों 13 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019