Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश विसर्जन के दौरान 2 लोगो की नदी में डूबने से मौत.....

गणेश विसर्जन के दौरान 2 लोगो की नदी में डूबने से मौत.....
X

गणेश विसर्जन के दौरान 2 लोगो की नदी में डूबने से मौत…..

अमरावती/ महाराष्ट्र : अमरावती जिले के इसापुर गांव के निवासी अमोल ईश्वरधर ठाकरे उम्र 44 वर्ष तथा मयूर गजानन ठाकरे उम्र 24 वर्ष यह दोनों 17 सितंबर, मंगलवार शाम 5 बजे गणपति विसर्जन के लिए पूर्णा नदी गए थे।

वहां नदी के तेज बहाव में बह जाने से दोनों की मौत हो गई, जिससे इसापुर गांव में शोक की लहर फैल गई है।
गणेश भक्त अमोल ईश्वरधर ठाकरे और मयूर गजानन ठाकरे अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा-अर्चना के बाद अपने

घर के गणपति समेत गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर से स्थानीय नागरीको के साथ गणेश विसर्जन के लीये गये थे साथ आये नागरिक जब गणपति विसर्जन की रस्म पुर्ण कर रहे थे

तभी अचानक अमोल और मयूर नदी के गहरे पानी में बह गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस और बचाव दल को सूचना दी गई। देर रात तक दोनों का पता नहीं चल पाया

Deoria News : पति-पत्नी को पेड़ में रस्सी से बांधकर लोहे की गर्म रॉड से दागा…वीडियो

जिसके पश्चात दि 18सप्टे के सुबह नदी के किनारे खोज अभियान चलाया गया, जिसमें मयूर ठाकरे का शव घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर मीला वही अमोल ठाकरे का शव नदी पुल के पास ही मिला।

इस दुखद घटना में मृतक अमोल ईश्वरधर ठाकरे ग्राम पंचायत कर्मचारी थे, जबकि मयूर ठाकरे एक निजी बैंक में काम करते थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019