Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल

Asian News
Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
X

Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल

Toxic Teaser Out : मुंबई। सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर ‘लेडीज एंड लेडीज’ रिलीज हो गया है। टीजर में नयनतारा, कियारा आडवाणी और अन्य अभिनेत्रियों का एक्शन से भरपूर खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है।

Toxic Teaser Out : टीजर में फोकस महिलाओं पर

टीजर की शुरुआत चेतावनी भरे डेंजर सायरन के साथ होती है। इसमें कियारा आडवाणी यश के साथ समंदर किनारे नजर आती हैं। नयनतारा तेज रफ्तार बाइक चलाती और बंदूक थामे दुश्मनों का सफाया करती दिख रही हैं। हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हथियारों के साथ एक्शन मोड में हैं।

Toxic Teaser Out : नयनतारा का दमदार लुक

टीजर में नयनतारा का खूंखार अवतार सबसे ज्यादा चर्चा में है। वह बाइक पर सवार होकर और बंदूक चलाकर दुश्मनों को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। तारा सुतारिया का ग्लैमरस लुक भी टीजर में खास है।

Toxic Teaser Out : 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन गीतू मोहन दास ने किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019