भोपाल : PM Swamitva Yojana : मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को वर्चुअल संवाद के माध्यम से इन कार्ड-धारकों से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं प्रदेश के सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
PM Swamitva Yojana : स्वामित्व योजना के तहत अब तक लगभग 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को उनके भूमि पर अधिकार अभिलेख प्रदान करना है।
इसे 7 जुलाई 2020 से लागू किया गया था, और अब तक 24 लाख से अधिक अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं।
इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे, और सभी जिलों में स्वामित्व योजना एवं मेरी पंचायत ऐप का उपयोग और पंचायत राज संस्थाओं से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण सत्र होंगे।
जिन-जिन जिलों में प्रमुख मंत्री और सांसद शामिल होंगे:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। अन्य मंत्री और सांसदों के कार्यक्रम निम्नलिखित जिलों में होंगे:
- ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना),
- वीरेन्द्र कुमार (टीकमगढ़),
- सावित्री ठाकुर (धार),
- नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना),
- जगदीश देवड़ा (देवास),
- राजेन्द्र शुक्ल (रीवा),
- कुंवर विजय शाह (रतलाम),
- प्रहलाद सिंह पटेल (मंडला),
- उदय प्रताप सिंह (बालाघाट),
- संपतिया उईके (उमरिया),
- तुलसीराम सिलावट (इंदौर),
- एंदल सिंह कंषाना (दतिया),
- निर्मला भूरिया (झाबुआ),
- गोविंद सिंह राजपूत (नरसिंहपुर),
- विश्वास सारंग (शाजापुर),
- नारायण सिंह कुशवाह (निवाड़ी),
- नागर सिंह चौहान (आगर-मालवा),
- प्रद्युम्न सिंह तोमर (शिवपुरी),
- राकेश शुक्ला (श्योपुर),
- चैतन्य काश्यप (राजगढ़),
- इंदर सिंह परमार (पन्ना),
- धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी (खंडवा),
- दिलीप जायसवाल (सीधी),
- गौतम टेटवाल (उज्जैन),
- लखन पटेल (विदिशा),
- नारायण सिंह पवार (रायसेन),
- नरेंद्र शिवाजी पटेल (बैतूल),
- प्रतिमा बागरी (सतना),
- दिलीप अहिरवार (सिंगरौली),
- राधा सिंह (मैहर),
- सुमेर सिंह सोलंकी (अलीराजपुर),
- भारत सिंह कुशवाह (ग्वालियर),
- विष्णुदत्त शर्मा (छतरपुर),
- बंटी विवेक साहू (छिंदवाड़ा),
- आशीष दुबे (जबलपुर),
- राहुल सिंह लोधी (दमोह),
- दर्शन सिंह चौधरी (नर्मदापुरम),
- कविता पाटीदार (नीमच),
- माया सिंह नरोलिया (पांर्डुना),
- गजेन्द्र सिंह (बड़वानी),
- ज्ञानेश्वर पाटिल (बुरहानपुर),
- सुधीर गुप्ता (मंदसौर),
- लता वानखेड़े (सागर),
- जनार्दन मित्रा (मऊगंज),
- बृजेन्द्र सिंह यादव (अशोकनगर),
- नरेंद्र सिंह कुशवाह (भिंड)।
कार्यक्रम में स्वामित्व योजना और पंचायत राज संस्थाओं के विषयों पर सजीव प्रसारण और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।