Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Tiranga Yatra : 151 फिट का तिरंगा, उमड़ा सैलाब

Tiranga Yatra : 151 फिट का तिरंगा, उमड़ा सैलाब
X

Tiranga Yatra : 151 फिट का तिरंगा, उमड़ा सैलाब

Tiranga Yatra : उन्नाव : खबर उन्नाव से है जहां, 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा देश के महापुरुषों की झांकी के साथ विशाल 151 फिट की तिरंगा यात्रा निकाली गई,

तिरंगा यात्रा में आजादी के नायक भारत माता झांकी आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं ने वंदेमातरम व भारत माता की जयघोष किया तो माहौल राष्ट्रभक्तिमय हो गया।

यात्रा में NCC कैडेट्स व स्कूली छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । NCC कैडेट्स का बैंड प्रमुख रूप से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहा था।

राष्ट्रवाद व समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले हिन्दू जागरण मंच के नेता व तिरंगा यात्रा संयोजक विमल द्ववेदी की अगुवाई में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 151 फिट की तिरंगा यात्रा निकाली ।

तिरंगा यात्रा शहर के गांधी नगर तिराहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित विशम्भर दयालु प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया । तिरंगा यात्रा छोटा चौराहा से होते हुए

मंत्री तोखन साहू के प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को वीर सैनिकों के लिए 9 लाख रक्षा सुत्र सौंपे

बड़ा चौराहा हरदोई ओवरब्रिज से आवास विकास पहुंची । तिरंगा यात्रा में कई हिंदूवादी संगठन के लोग शामिल हुए । भारत माता की जय , वंदेमातरम के उद्घोष से माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा । तिरंगा यात्रा का समापन आवास विकास वृन्दावन गार्डेन में हुआ ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019