Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

TI Suspended : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही, टीआई सस्पेंड, एसएसपी ने की कार्रवाई

CG suspend
X

CG suspend

TI Suspended : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में कोतवाली सिटी के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने संवेदनशील मामले को देखते हुए तुरंत यह कार्रवाई की और प्राथमिक जांच के आदेश एसडीओपी जशपुर को दिए हैं।

TI Suspended : एसएसपी शशि मोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने संवेदनशील मामले में देर से एफआईआर दर्ज की, जिससे पुलिस कार्यवाही में बाधा आई। इस पर उन्हें रक्षित केंद्र जशपुर में स्थानांतरित कर, निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

TI Suspended : एसडीओपी जशपुर चंद्र शेखर परमा को प्राथमिक जांच पूरी करने का आदेश दिया गया है। जांच सात दिनों में पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। वहीं, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है और उसे जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019